सम्मान कैपिटल में करियर

सम्मान कैपिटल के बारे में

सम्मान कैपिटल लिमिटेड ('SCL') मॉरगेज पर केंद्रित नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) है, जो इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC), अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात का हिस्सा है. IHC मध्य पूर्व में सबसे बेशकीमती होल्डिंग कंपनियों में से एक है और दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे तेज़ी से बढ़ती इन्वेस्टमेंट फर्मों में से एक है।

सम्मान कैपिटल भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित है, और इसे प्रमुख रेटिंग एजेंसियों CRISIL और ICRA द्वारा क्रमश: AA+/स्टेबल और 'AA/स्टेबल' रेटिंग दी गई है. कंपनी के पास 31 मार्च, 2025 के अनुसार ₹0.70 ट्रिलियन का बैलेंस शीट साइज़ है और 1.4 मिलियन से अधिक खुशहाल ग्राहकों को सेवाएं प्रदान की गई हैं. 210 से अधिक ब्रांचों के साथ कंपनी की देशभर में दमदार उपस्थिति है, जो किफायती हाउसिंग सेगमेंट में तेज़, सुविधाजनक और प्रतिस्पर्धी कीमत वाले होम लोन प्रदान करती है. इसके अलावा, कंपनी वर्किंग कैपिटल के लिए MSME/छोटे बिज़नेस को भी लोन प्रदान करती है. सम्मान में, हम केवल नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल संस्थान नहीं हैं ; हम एक ऐसी कम्युनिटी हैं जहां हर कहानी खास होती है और हर सपने को उड़ान देने में मदद की जाती है।

परिवर्तन से प्रेरित
हमारी जर्नी को मजबूत मूल्यों, ग्राहकों के विश्वास और निरंतर इनोवेशन से आकार मिलता है. सम्मान कैपिटल में, हम एक समावेशी और भविष्य के लिए तैयार संगठन बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जहां कर्मचारियों को सार्थक रूप से विकास करने और योगदान देने के लिए सशक्त बनाया जाता है।
हम अनुभव के साथ प्रगतिशील दृष्टिकोण को जोड़कर ऐसा कार्यस्थल बनाते हैं, जहां सम्मान, सहयोग और उत्कृष्टता को महत्व दिया जाता है. हम जो भी निर्णय लेते हैं, वह अपने लोगों और उनकी क्षमताओं को संवारते हुए विश्वसनीय फाइनेंशियल समाधान प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता से प्रेरित होता है।
About SCL Image arrow

हमारे साथ क्यों जुड़ें?

वर्क लाइफ बैलेंस

अच्छा परफॉर्मेंस हमारे डीएनए में है, हमारा उद्देश्य वर्क-लाइफ बैलेंस को प्राथमिकता देते हुए एक सपोर्टिव वर्क एनवायरमेंट को बढ़ावा देना है. हम केवल लाभ कमाने से अधिक कर्मचारियों की परवाह करते हैं

मजबूत लीडरशिप

लीडर की हमारी परिभाषा एक ऐसे व्यक्ति की है जो टीम की वास्तविक क्षमता को उभारने के लिए अपनी टीम को जोड़ता है, प्रेरित करता है और सहायता करता है. हमारी लीडरशिप टीम में अत्यधिक अनुभवी और कुशल प्रोफेशनल लोग शामिल हैं जो खुलापन दिखाते हैं और हमेशा नए विचारों की तलाश में रहते हैं. लीडरशिप का अर्थ समाज की बेहतरी के लिए दृढ़ता और निरंतरता के साथ बिज़नेस परिणामों को बढ़ाना है।

संस्कृति

हमारा लक्ष्य एक ऐसा कार्यस्थल बनाना है जो सुरक्षित और बेहतर हो और जहां शिकायतों के समाधान के लिए मजबूत प्रक्रिया हो. हमारा एक MITR कर्मचारी सहायता कार्यक्रम है जो हमारे मूल्यों को दर्शाता है और हमारे कर्मचारियों के समग्र कल्‍याण का ध्‍यान रखता है।

करियर प्रोग्रेशन

हम चुनौतीपूर्ण असाइनमेंट, सहायक मार्गदर्शन और मजबूत विकास कार्यक्रमों के साथ अपने टैलेंट पूल को तैयार करते हैं. प्रतिभाओं को निखारने के लिए हमारे पास ऐसे ट्रेनिंग प्रोग्राम हैं जिन्‍हें इंडस्‍ट्री में सबसे बेहतर माना जाता है. हमारा एक इंटरैक्टिव गेम आधारित लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम है 'दिशा', जो हमारे कर्मचारियों को अपनी स्‍क‍िल्‍स को आसानी से अपग्रेड करने के लिए प्रोत्साहित करती है।

Certified Image

ग्रेट प्लेस टू वर्क® द्वारा प्रमाणित

हमारा मानना है कि बेहतरीन कार्यस्थल का निर्माण विश्वास, सम्मान और अपनेपन की गहरी भावना पर आधारित होता है. 'ग्रेट प्लेस टू वर्क' के रूप में हमें मिला सम्‍मान, एक ऐसा माहौल बनाने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जहां कर्मचारी आगे बढ़ सकें।

बेहतरीन परफॉर्मेंस हमारे डीएनए में है, हम सक्रिय रूप से एक ऐसे कल्‍चर को बढ़ावा देते हैं जो वर्क-लाइफ बैलेंस और कर्मचारी कल्याण को महत्व देता है. सम्मान कैपिटल में, लोगों का स्‍थान सबसे पहला है, और हम एक ऐसा कार्यस्थल बनाने पर फोकस करते हैं जहां व्यक्ति खुद को समर्थित, सम्मानित और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित महसूस करें।

Card Icon

मार्च 2019 - फरवरी 2020

सम्मान के स्तंभ

सम्मान कैपिटल में, हमारे प्रमुख मूल्य ही हमारे कार्यों को मार्गदर्शन और हमारे विकास को गति देते हैं. वे सेवा उत्कृष्टता और नैतिक सिद्धांतों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं, जो हमें अलग करते हैं।

कस्टमर पहले

ग्राहकों की संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए, हम आपकी विशिष्ट फाइनेंशियल ज़रूरतों को समझने और पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

ईमानदारी

प्रत्येक पारस्परिक कार्यों और निर्णय में ईमानदारी और नैतिक आचार के उच्चतम मानकों को बनाए रखना।

पारदर्शिता

हमारी सभी सेवाओं में स्पष्टता और खुलापन सुनिश्चित करना, ग्राहकों को ईमानदार, स्पष्ट जानकारी के साथ सशक्त बनाना।

व्यावसायिकता

उत्कृष्टता के लिए समर्पित, हमारी टीम विशेषज्ञता और दक्षता के साथ शीर्ष स्तर की फाइनेंशियल सेवाएं प्रदान करती है।

हमारी अब तक की यात्रा

निरंतर विकास और इनोवेशन के माध्यम से हम पूरे भारत में विश्वास निर्माण करने के साथ जीवन में बदलाव ला रहे हैं।

1.4 मिलियन+ कस्टमर को सेवा प्रदान की गई

भारत भर में व्यक्तियों और परिवारों को अपने घर के स्वामित्व के सपनों को पूरा करने में मदद करना।

देश भर में 217+ ब्रांच
शहरों और कस्बों में एक मजबूत और विस्तृत उपस्थिति।
5,300+ कर्मचारी

हमारी सफलता को आगे बढ़ाने वाला एक विविध और गतिशील कार्यबल।

8,000+ चैनल पार्टनर
व्यापक साझेदारी व्यापक पहुंच और तेज़ सर्विस डिलीवरी को सक्षम करती है।

सम्मान और उपलब्धियां

वर्षों के दौरान हमारी विशिष्टता और उपलब्धियों की विरासत का सम्मान करना।

Top 10 Best CHROs in India 2025 – Niharika Bhardwaj
भारत में टॉप 10 बेस्ट CHROs 2025 - निहारिका भारद्वाज
लीडरशिप और इनोवेशन में उत्कृष्टता के लिए CEO इनसाइट द्वारा भारत के अग्रणी HR लीडर्स में जगह बनाई।
25 मार्च
ET Now BFSI Brands 2025
ET Now BFSI ब्रांड 2025
परफॉर्मेंस, विश्वास और विकास के लिए ET Now द्वारा एक अग्रणी BFSI ब्रांड के रूप में सम्मानित।
13 मार्च
Most Promising Business leaders of Asia 2025-26 - Sachin Chaudhary
एशिया के सबसे प्रॉमिसिंग बिज़नेस लीडर 2025-26 - सचिन चौधरी
इनोवेशन और विकास को बढ़ावा देने वाले एशिया के सबसे प्रॉमिसिंग लीडर में ET Edge द्वारा सम्मानित।
20 मार्च
Best Organizations for Women 2025
महिलाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ संगठन 2025
विविधता, समावेशन और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में शानदार कार्य के लिए ET Edge द्वारा पुरस्कृत।
21 मार्च
Women's Power Listing 2025
वुमेन पावर लिस्टिंग 2025
उत्कृष्ट नेतृत्व और प्रभावशाली योगदान के लिए बिज़नेस इनोवेशन कॉन्फ्रेंस द्वारा सम्मानित।
17 जुलाई
Best Brand 2025
बेस्ट ब्रांड 2025
ET Edge द्वारा वर्ष 2025 के 'बेस्ट ब्रांड्स' में से एक के रूप में सम्मानित
20 दिसंबर
Top 50 Women HR Leader
टॉप 50 विमेन HR लीडर
भारत की टॉप 50 महिला लीडर्स में शामिल—लीडरशिप, इम्पैक्ट और उत्कृष्टता के लिए सम्मानित।
ET Now Best Brand 2024
ET Now बेस्ट ब्रांड 2024
शानदार परफॉरमेंस और ब्रांड वैल्यू के लिए ET Now द्वारा भारत के टॉप ब्रांड्स में शामिल।
19 दिसंबर
North India Best Employer Award 2024
नॉर्थ इंडिया बेस्ट एम्प्लॉयर अवॉर्ड 2024
शानदार वर्कप्लेस कल्चर और पीपल प्रैक्टिसेज के लिए CHRO एशिया द्वारा सम्मानित।
20 दिसंबर
Prestigious Brand Awards of India 2024
प्रतिष्ठित ब्रांड अवॉर्ड्स ऑफ इंडिया 2024
भारत के प्रतिष्ठित ब्रांड्स 2024- होम लोन सेगमेंट में BARC एशिया और हेराल्ड ग्लोबल द्वारा सम्मानित
20 अगस्त
Marketing Maestro Award(2024)
मार्केटिंग माइस्ट्रो अवॉर्ड (2024)
मार्केटिंग मेस्टर 2024–25—मार्केटिंग में नवाचार, रणनीति और नेतृत्व की एक विशेष पहचान।
20 अगस्त
Best Brand Building Campaign and Best Lead Generation Campaign(2024)
बेस्ट ब्रांड बिल्डिंग कैम्पेन एंड बेस्ट लीड जनरेशन कैम्पेन (2024)
DNA अवॉर्ड्स 2024 में बेस्ट ब्रांड बिल्डिंग कैम्पेन और बेस्ट लीड जनरेशन कैम्पेन के लिए बैंकिंग फ्रंटियर्स द्वारा सम्मानित
21 अगस्त

सुविधाएं और लाभ

हम अपने कर्मचारियों को पेशेवर और व्यक्तिगत रूप से सहायता प्रदान करने में विश्वास करते हैं।

वर्क लाइफ बैलेंस

हम एक ऐसे सहयोगपूर्ण माहौल को बढ़ावा देते हैं, जहां प्रोफेशनल विकास के साथ-साथ व्यक्तिगत कल्‍याण को भी महत्व दिया जाता है।

मजबूत लीडरशिप

हमारी लीडरशिप टीम कर्मचारियों को उनकी क्षमता का पूरा उपयोग करने के लिए प्रेरित करती है, मार्गदर्शन देती है और सशक्त बनाती है।

समावेशी वर्क कल्‍चर

हम मजबूत शिकायत निवारण व्यवस्था के साथ, एक सुरक्षित, सम्मानजनक और सहयोगपूर्ण माहौल वाले कार्यस्थल की सुविधा प्रदान करते हैं।

करियर प्रोग्रेशन

हम व्यवस्थित विकास के अवसर, चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं और निरंतर लर्निंग प्रोग्राम की सुविधा प्रदान करते हैं।

अभ्यास और विकास

हमारा DISHA लर्निंग प्लेटफॉर्म कर्मचारियों को इंटरैक्टिव प्रोग्राम के माध्यम से अपने कौशल को बेहतर बनाने में सक्षम बनाता है।

कर्मचारी कल्याण प्रोग्राम

हमारा MITR कर्मचारी सहायता प्रोग्राम पूर्ण कल्याण और सहयोग पर केंद्रित है।

हम कैसे हायर करते हैं?

एक पारदर्शी और संरचित नियुक्ति प्रक्रिया जिसे सही प्रतिभा की पहचान और पोषण करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

1
एप्लीकेशन रिव्यू
हमारी टैलेंट टीम आपकी प्रोफाइल, कौशल और अनुभव का मूल्यांकन करती है।
2
प्रारंभिक चर्चा
आपकी आकांक्षाओं को और रोल के साथ आप कैसे फिट होते हैं, यह समझने के लिए एक बातचीत।
3
तकनीकी या कार्यात्मक मूल्यांकन
विशेषज्ञता और समस्या समाधान की क्षमताओं के आकलन के लिए रोल के अनुसार मूल्यांकन।
4
फाइनल इंटरैक्शन
आपसी तालमेल और आगे बढ़ने की क्षमता सुनिश्चित करने के लिए लीडरशिप टीम के साथ फाइनल डिस्‍कशन।

हमारी टीम, उनकी कहानियां

ग्रोथ और लर्निंग

यहां सीखने और बढ़ने के अवसर अविश्वसनीय हैं. हर प्रोजेक्ट मुझे बेहतर सोचने और लगातार सुधारने के लिए चुनौती देता है।

प्रकाश शर्मा

प्रोडक्ट डिज़ाइनर, यूएक्स टीम

कल्चर और टीम

वर्क एनवायरमेंट तेज़ गति वाला, लेकिन संतुलित है, जिससे तनाव महसूस हुए बिना काम करना रोमांचक बन जाता है

दिव्या पटेल

प्रोडक्ट मैनेजर, डिजिटल

निहारिका भारद्वाज

चीफ पीपुल ऑफिसर

CPO से मैसेज
सम्मान कैपिटल ने हमेशा काम करने के लिए एक बेहतरीन जगह बनाने का प्रयास किया है।

सम्मान कैपिटल ने हमेशा ऐसे कार्यस्थल निर्माण पर फोकस किया है, जहां सम्मान और विश्वास हमारे कल्‍चर की नींव हैं. 2019-2020 में, 'ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट' ने हमारे संगठन को BFSI और NBFC क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में से एक के रूप में सम्‍मानित किया है. यह सम्मान हमारे इस विश्वास को दर्शाता है कि जब लोगों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाता है, तो वे आगे बढ़ते हैं... सम्मान कैपिटल ने हमेशा ऐसे कार्यस्थल निर्माण पर फोकस किया है, जहां सम्मान और विश्वास हमारे कल्‍चर की नींव हैं. 2019-2020 में, 'ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट' ने हमारे संगठन को BFSI और NBFC क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में से एक के रूप में सम्‍मानित किया है. यह सम्मान हमारे इस विश्वास को दर्शाता है कि जब लोगों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाता है, तो वे आगे बढ़ते हैं और अपनी वास्तविक क्षमता प्राप्त करते हैं. हम लोगों और ग्राहकों को सबसे आगे रखने, ईमानदारी बनाए रखने और पारदर्शी संचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. अपने कर्मचारियों को सशक्त बनाकर और उन्हें ज़िम्मेदारी सौंपकर, हम लीडर्स की अगली पीढ़ी तैयार कर रहे हैं। अधिक पढ़ें

सम्मान कैपिटल में जीवन

वर्तमान रिक्तियां