होम लोन देयता को तेज़ी से कैसे कम करें?
तुरंत उत्तर सारांश
जानें कि कमर्शियल लोन क्या है, इसके विभिन्न प्रकार कौन से हैं, और इसके लिए व्यवसायों को किन पात्रता मानदंडों को पूरा करना होता है।
विषय-सूची
अपनी होम लोन देयता को जल्द कम करना
हम सभी आरामदायक घर में रहने का सपना देखते हैं. हम अपने घर को आकर्षक और क्लासी बनाए रखना चाहते हैं. अपने घर की फर्निशिंग करवाते समय हममें से अधिकांश लोग अलग-अलग होम डेकोर आइडिया की तलाश करते हैं. आज के समृद्ध वर्ग में अरब शैली के घरों का ट्रेंड देखा जा रहा है. ये असाधारण घर अमीर और मध्यम आय वर्गों के बीच समान रूप से एक पसंदीदा स्टाइलिंग विकल्प बन गए हैं. अगर आप अरेबियन होम डेकोर आइडिया की तलाश में हैं, तो इस आर्टिकल में आपको कुछ टिप्स मिल सकते हैं।
अरेबियन स्टाइल लिविंग रूम
जब मेहमान आपके कमरे में प्रवेश करते हैं तो उन्हें सबसे पहले लिविंग रूम ही दिखाई देता है. अगर आप अरेबियन होम डेकोर आइडिया की तलाश में है, तो लिविंग रूम को सजाने से शुरू करना उचित होगा. अपने घर को अरेबिक लुक देने के लिए वेलवेट या सिल्क कुशन के साथ कलरफुल लॉन्ग ड्रेप्स, विंडोज़, खूबसूरत सफेद व गोल्ड मिनारेट्स और आरामदायक व कलरफुल सोफे के बारे में विचार करें. लाल और गोल्ड, बेज़ और गोल्ड, या यहां तक कि सफेद और गोल्ड का स्पर्श भी, आपके कमरे को सच में प्रमाणिक रूप से अरेबियन एहसास दे सकता है. लिविंग रूम को सजाते समय इंटीरियर डेकोरेटर से परामर्श करना बेहतर होता है, क्योंकि बहुत सारे विकल्प मौजूद होने पर भ्रमित होना आसान होता है।
रंगीन फारसी रग्स
अपनी कला और संस्कृति का सम्मान करने वाले किसी भी अरेबिक घर की सजावट में, रंगीन पर्शियन रग ज़रूर शामिल होंगी. घर के हर कोने में रग्स मिल मिलेंगी, केवल बाथ एरिया को छोड़कर. आप विभिन्न कमरों के लिए अलग-अलग साइज़ और आकारों की रग्स खरीद सकते हैं. आप सारे कमरों के लिए एक ही जैसी रग्स कस्टमाइज़ करवा सकते हैं या प्रत्येक कमरे के लिए अलग रग चुन सकते हैं. अगर आप अपने अरब दोस्तों से रग्स से संबंधित अरेबिक होम डेकोर आइडियाज पूछेंगे, तो अक्सर वे आपको गहरे रंगों की रग्स चुनने की सलाह देंगे जैसे - मरून, ब्राउन, लाल, मेटालिक ब्लू आदि. याद रखें, लोग रग्स पर नंगे पैर चलते हैं, इसलिए गहरे रंगों को चुनना सबसे अच्छा है।
क्रिस्टल के शाइनी झूमर
झूमर भी अरेबिक घरों का पर्याय हैं. पारंपरिक अरबों को अपने सभी कमरों में झूमर लगाना पसंद है और झूमर का आकार कमरों के आधार पर अलग-अलग होता है. उदाहरण के लिए, लिविंग रूम में आमतौर पर बड़े, क्रिस्टल के झूमर होते हैं, जबकि बेडरूम में आमतौर पर थोड़ा छोटे झूमर लगाए जाते हैं. सैकड़ों बल्ब वाले ये खूबसूरत ओवरहेड लैंप वास्तव में आपके घर को एक भव्य लुक दे सकते हैं और अगर आप अरेबियन स्टाइल का घर बनाना चाहते हैं, तो ये ज़रूरी हैं
क्लासिक कैंडेलब्रा
मिडल ईस्टर्न होम डेकोर आइडियाज़ के बारे में बात करते समय, कैंडेलब्रा की भूमिका को अनदेखा नहीं किया जा सकता. कैंडेलब्रा कई शाखाओं वाली कैंडल होती है, जो प्रत्येक कमरे के सभी कोनों (और सेंटर) में आसानी से फिट हो जाती है. यह आपकी डाइनिंग टेबल और कॉफी टेबल के लिए एक बेहतरीन एक्सेसरी है. अगर आप इसे अपने बेडरूम में रखें तो भी यह उतना ही खूबसूरत लगता है. आजकल, आप ऑनलाइन भी इलेक्ट्रॉनिक कैंडेलब्रा खरीद सकते हैं, लेकिन अगर आपको प्रामाणिक अरेबिक एहसास चाहिए, तो पारंपरिक कैंडेलब्रा चुनना और इसमें सुगंधित कैंडल्स लगाना अच्छा होता है।
एक्सेंट पिलो
अरेबिक घरों में कुछ और फेवरेट वस्तुएं देखने को मिलेगी- पिलो, पाउफ और ओटोमन. हर एक घर में आपको लकड़ी की सिंगल चेयर्स और सोफों पर वेलवेट के कुशन दिखेंगे तो स्विंग सेट पर गोलाकार पिलो. शानदार अरेबिक होम डेकोर के लिए आप अपने लिविंग रूम में ओटोमन और फुट स्टूल रख सकते हैं. इसके अलावा, आप अलग-अलग फैब्रिक और रंगों में एक्सेंट पिलो चुन सकते हैं. वेलवेट की एक्सेंट पिलो शोख रंगों में आती हैं और सॉफ्ट भी हैं और आप चाहे इन पर अपना पैर टिकाना चाहें या फिर सिर- ये आपको तुरंत आराम महसूस करवा सकती हैं।
आकर्षक लैंप शेड्स
अगर आपके पास झूमर लगवाने के लिए बजट नहीं है, तो आप पैसे बचा सकते हैं और खूबसूरत लैंप शेड्स का प्रयोग कर सकते हैं. अपने घर को खूबसूरत मिडल ईस्टर्न वाइब देने के लिए अलग-अलग कमरों के विभिन्न कोनों में इन्हें अच्छी तरह से सजाएं. एज़्टेक प्रिंट वाला मल्टी-कलर लैंप या फिर सफेद और गोल्ड के शेड्स वाला सटल लैंप चुनें ; आपके घर की स्टाइल और कलर थीम के अनुरूप इंटरनेट पर आपको बहुत सारे विकल्प मिल जाएंगे।
महंगा सिल्क फैब्रिक
ऐसा लगता है कि जैसे अरबी लोगों को महंगा सिल्क फैब्रिक बेहद पसंद है. उन्हें अपने दरवाजों और खिड़कियों को लंबे- लंबे ड्रेप्स से सजाना पसंद है. सोफा, कुर्सी और कुशन को कवर करने के लिए भी वे सिल्क का इस्तेमाल करते हैं. यह थीम न केवल लिविंग रूम में बल्कि बेडरूम में भी होती है, जहां उन्हें साटन या सिल्क के कंफर्टर और कंबलों का उपयोग करना पसंद है. सिल्क से आपके घर में भव्यता का एहसास होता है और ऐसा लगता है कि अरेबिक घरों में इसका प्रयोग प्रमुखता से किया जाता है।
अंत में:किसी अरब की तरह अरेबियन की थीम वाले घर में रहना रोमांचक लग सकता है, लेकिन इसके लिए भारी कीमत अदा करनी पड़ सकती है. जब भी आप इन अरेबिक या मिडिल ईस्टर्न होम डेकोर आइडियाज़ को लागू करने की कोशिश करेंगे, तो आपको पता चलेगा कि इसके लिए आपको एक बड़ा बजट चाहिए. अगर बजट एक समस्या है, तो आप हमेशा इसके लिए अप्लाई कर सकते हैंहोम लोन. बैंक और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां प्रदान करती हैंघर का नवीकरण, घर की साज-सज्जाऔरहोम इम्प्रूवमेंट लोनजिसका पुनर्भुगतान लंबी और सुविधाजनक अवधि में बजट-फ्रेंडली किश्तों में किया जा सकता है।
लोकप्रिय ब्लॉग देखें
अन्य कैटेगरी देखें


100% सुरक्षित


